गुरुग्राम की तैराक काम्या ने रचा इतिहास, समुद्र की ऊंची लहरों को चीरते हुए बनाया नया रिकॉर्ड

2.7kViews
1305 Shares

समुद्र में 58 किलोमीटर दूरी 18.15 घंटे में तैरकर तय करने वाली गुरुग्राम की तैराक काम्या भारद्वाज ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड 19.20 घंटे का त्रिपुरा की सुचेता दास बर्मन के नाम था। काम्या ने ओपन वाटर स्विमिंग अकादमी तैनी के नेतृत्व में 12 अप्रैल दोपहर डेढ़ बजे भारत के धनुष्कोडी-समुद्र क्षेत्र से श्रीलंका के थलाईमन्नार पर पहुंचने के लिए तैराकी शुरू की थी।

थलाईमन्नार पहुंचकर काम्या ने फिर वहां से वापसी करते हुए धनुष्कोडी पर अपनी तैराकी 13 अप्रैल सुबह 7.45 बजे समाप्त की। 29 किलोमीटर तैराकी एक तरफ की थी। इस दौरान काम्या ने कोई आराम नहीं किया।

काम्या ने साझा किया अनुभव

काम्या ने बताया कि तैराकी समुद्र के उसी क्षेत्र से होती हैं, जहां पर समुद्र शांत होता है और ऊंची लहरें नहीं होती है लेकिन, रात को श्रीलंका से भारत वापस लौटते समय समुद्र में ऊंची लहरों ने उनके लिए मुश्किलें खड़ी की थी।

बताया कि उनके लिए यह कल्पना से बाहर था, क्योंकि जिनके नेतृत्व में तैराकी की जा रही थी उन विशेषज्ञों का कहना था कि समुद्र में इस समय लहरें नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *