हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में कॉलेज छात्रा की हुई निर्मम हत्या ने सबको झकझोर कर रख दिया है। 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की दराट से हत्या करने के बाद आरोपित युवक फरार हो गया था। बताया जा रहा है आरोपित वारदात के बाद गेहूं के खेतों में जाकर छिप गया था, जिसे ग्रामीणों ने देख लिया।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घेरा डालकर युवक को पकड़ लिया, इतने में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत आरोपित को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। बेकाबू भीड़ आरोपित के पीछे पड़ गई। खेतों से पुलिस आरोपित को उठाकर सड़क तक लाई व भीड़ से बचाते हुए तुरंत पुलिस थाने ले गई।
भीड़ करती रही हवाले करने की मांग
लोग इस निर्मम हत्या से भड़क गए हैं। भीड़ आरोपित को उनके हवाले करने की मांग करते रहे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को शांत करवाया व कड़ी सजा दिलाने की बात कही।


