खत्म नहीं हुई है ‘श्रीकांत तिवारी’ की कहानी, OTT पर आएगा फैमिली मैन का चौथा सीजन

ओटीटी की दुनिया की सबसे चर्चित वेब सीरीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज द फैमिली मैन का नाम जरूर शामिल होगा। अब तक इस सीरीज के तीन सीजन को रिलीज किया जाए चुका है और तीनों की सफल साबित हुई हैं।

अब द फैमिली मैन के क्रिएटर राज निदिमोरु ने इसके चौथे सीजन की पुष्टि कर दी है और बताया है कि स्पाई थ्रिलर सीरीज की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

द फैमिली मैन 4 पर लगी मुहर

राज एंड डीके की जोड़ी ने साल 2019 में द फैमिली मैन वेब सीरीज की शुरुआत की, जिसमें मनोज बाजपेयी ने भारतीय खुफिया जांच एजेंसी के एजेंट श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है, जो अपने काम के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी को भी बखूबी संभालता है। बीते साल आए द फैमिली मैन 3 को रिलीज किया गया था और उस वक्त लगा कि अब ये सीरीज का एंड है।

लेकिन हाल ही में राज निदिमोरु ने वैराइटी इंडिया को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में द फैमिली मैन के चौथै सीजन पर मुहर लगाई है और बताया है- हमने द फैमिली मैन के सीजन 3 और 4 को एक लंबी कहानी के तौर पर प्लान किया था। कुछ दर्शकों को लगा कि तीसरा सीजन बीच में ही खत्म हो गया, लेकिन हमारे हिसाब से मुख्य कहानी एक तार्किक मोड़ पर पहुंच गई थी।

सिर्फ श्रीकांत तिवारी का सफर अधूरा रह गया था क्योंकि वह स्वाभाविक रूप से अगले सीजन में जारी रहने वाला था। इस आधार पर हम द फैमिली मैन के चौथे सीजन की स्क्रिप्ट को तेजी से लिख रहे हैं, क्योंकि हमें सीरीज की कहानी को दूसरे हिस्से तक पहुंचना है।

इस तरह से राज निदिमोरु द्वारा मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन सीजन 4 का आधिकारिक पु्ष्टिकरण किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है।

ओटीटी पर कहां आएगी द फैमिली मैन 4?

बात की जाए द फैमिली मैन 4 की ओटीटी रिलीज की तो ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर शो है। इस आधार पर आपको ये प्राइम वीडियो पर ही देखने को मिलेगी। हालांकि, अभी चौथे सीजन की रिलीज डेट में काफी साल लगने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *