फिरोजाबाद में बुजुर्ग से टप्पेबाजी करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

4.4kViews
1406 Shares

 वृद्ध से टप्पेबाजी करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली: सात दिन पहले वृद्ध से टप्पेबाजी करने वाले टप्पेबाज को थाना उत्तर पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में टप्पेबाज के पैर में गोली लग गई। उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसके पास से बाइक, तमंचा और 16500 रूपये बरामद किए गए।

दुर्गा नगर निवासी वृद्ध जयकुमार अग्रवाल तीन अप्रैल की सुबह 10 बजे रामलीला द्वार पर फूल लेने गए थे। इस बीच वहां टप्पेबाज ने उनसे सोने की अंगूठी की टप्पेबाजी की थी। इसकी प्राथमिकी थाना उत्तर में लिखवाई गई थी।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में तीन टप्पेबाज दिखाई दिए थे। उनकी तलाश की जा रही थी। इन्हीं में से एक गौरव निवासी शाहगंज आगरा के रात 11 बजे बैंदी की पुलिया पर अपने साथियों का इंतजार करने की जानकारी मिली थी।

थाना उत्तर पुलिस टीम व एसओजी मौके पर पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया । पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। घायल की पहचान गौरव के रुप में हुई । उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *