मेहनत, जोश, जुनून और प्रतिभा के दम पर गृहस्थी को संभालते हुए भी यूपीपीसीएस की परीक्षा में सफल होकर असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनने पर पहली बार मायके आईं अनुराधा सिंह और उनके पति आकाश सिंह का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया, आतिशबाजी चलाईं।
पुलिस थाने से लेकर भसोरा मौहल्ला स्थित आवास तक जगह-जगह फूल-माला, पटुका, दुपट्टा, तस्वीरें आदि के साथ-साथ चांदी के मुकुट पहना कर भव्य स्वागत और प्रीतिभोज का आयोजन किया।
बेटी ने बढ़ाया गांव का मान, ग्रामीणों ने सिर-आंखों पर बिठाया
कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गांव की बिटिया ने तीन कुलों का मान बढ़ाया है। शिक्षाविद् डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि हम और हमारा गांव आज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बचपन से ही मेधावी रही बिटिया ने यह सच कर दिखाया है कि बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधान परिषद् सदस्य ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, पूर्व एडीओ पंचायत सुक्खीराम शर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दलवीर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्रजेश प्रताप सिंह एडवोकेट, तुलसीराम शर्मा, उमेश प्रताप सिंह, शिक्षाविद् बालकिशन सिसौदिया, डॉ. रमेश प्रताप सिंह, भगत सिंह, राम खिलाड़ी, बनै सिंह एडवोकेट, मानवेंद्र सिंह मानो, दीवान सिंह, जय श्रीकृष्ण उपाध्याय, दान सिंह, गोपाल भगत, नत्थी भगत, नारायण प्रताप सिंह, ओमप्रकाश धनगर, राकेश धनगर, ऊदल सिंह, भगवान सिंह पहलवान, मोहन सिंह, करण प्रताप सिंह, कन्हैयालाल धनगर आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


