हैदराबाद में वेल्डिंग का काम करने वाले युवक की बाराबंकी में हत्या, मां ने लगाया दोस्तों पर आरोप
हैदराबाद में वेल्डिंग का काम करने वाले सफदरगंज में एक युवक की हत्या कर दी गई। मोहम्मद आसिफ का शव शनिवार सुबह कल्याणी नदी के किनारे मिला। माना जा रहा है कि उसके सिर वार कर हत्या की गई है। आसिफ की मां ने दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
रामपुर कटरा निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद वैश हैदराबाद में वेल्डिंग का काम करता थे और ईद के अवसर पर घर आया था। शनिवार सुबह चौखंडी गांव के पास ईदगाह के पीछे कल्याणी नदी के किनारे आसिफ का शव बरामद हुआ। मृतक की मां ने आसिफ के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। मां का आरोप है कि पुत्र की हत्या कर उसकी सोने के जेवरात और नकदी लूटी गई है।
मां ने बताया कि शुक्रवार शाम को आसिफ घर के बाहर टहल रहा था। तभी उसके बचपन के साथी नईम, अकील और सिराज उसे अपने साथ ले गए। आसिफ को रात करीब दस बजे तक मुहल्ले में देखा गया था। इसके बाद से वह अचानक लापता हो गया। परिवार ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आसिफ का शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। एसओ अमर सिंह ने बताया कि परिवारजन कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, तहरीर पर मुकदमा लिखा जाएगा। लूट व रंजिश के बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। आसिफ के पिता मोहम्मद वैश फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। मोहम्मद वैस के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। आसिफ सबसे छोटा बेटा था।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।