‘देश में गैर-सनातनी तंत्र हावी, समाज में विघटन का प्रयास’; शाहजहांपुर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि देश व प्रदेश में गैर सनातनी तंत्र हावी हो गया है। समाज में विघटन पैदा करने के लिए हर हथकंडा अपनाया जा रहा है, लेकिन उनका संगठन सरकार को इसमें सफल नहीं होने देगा।

देश व प्रदेश में गैर सनातनी तंत्र हुआ हावी

अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार शाम भगवान परशुराम के मंदिर पहुंचे थे। यहां दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। अलंकार ने कहा कि भाजपा सरकार ब्राह्मण विरोधी मानसिकता से कार्य कर रही है। प्रायोजित तरीके से लोगों को आपस में लड़वाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले हिंदू मुस्लिम में नफरत फैलाने की काेशिश की गई। अब समाज के सभी वर्गों को यूजीसी व अन्य हथकंडे अपनाकर एक दूसरे से प्रति बैर बढ़ाने की कोशिश हो रही है।

लोगों से मिलकर संगठन से जुड़ने की अपील

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा एकजुट हो गया है। संगठन समाज के उत्थान के लिए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों, धर्म की रक्षा के लिए जागरूक होने की अपील की है। इससे पहले उन्होंने परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय से आशीर्वाद लिया। यहां लोगों से मिलकर संगठन से जुड़ने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *