बजघेड़ा थाना क्षेत्र में कॉन्सियंट मॉल के पास द्वारका एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर डिजायर कार टायर फटने से पलट गई। हादसे में कार चला रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
बजघेड़ा पुलिस के अनुसार घटना रात 12 बजे की है। बताया जाता है कि गुरुग्राम के रहने वाले मयंक अरोड़ा किसी काम से दिल्ली की तरफ से जा रहे थे। द्वारका एक्सप्रेसवे के मेन कैरेजवे पर कॉन्सियंट मॉल के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया।
इससे कार अनियंत्रित हो गई और कई बार पलटी खाई। आसपास के लोग पुलिस को सूचना देने के साथ ही उन्हें पास के ही निजी अस्पताल ले गए। यहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।


