झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे के पास गुरुवार सुबह करीब छह बजे कबरई से गिट्टी लेकर आ रहे ट्रेलर से तेज रफ्तार ट्रेलर की सामने से जोरदार टक्कर हो गई।
इस घटना के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, हादसे में गिट्टी भरे ट्रेलर के 55 वर्षीय चालक सुरेश पांडेय निवासी सुल्तानपुर जनपद व खाली ट्रेलर के चालक 50 वर्षीय सूरज नाथ निवासी आजमगढ़ अहिरौला उसके खलासी 30 वर्षीय शनि की जिंदा जलकर मौत हो गई।
जबकि गिट्टी भरे ट्रक का खलासी 23 वर्षीय अभिषेक घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मटौंध थाना निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बचाव कार्य शुरू किया।
दोनों वाहन जलकर हुए राख
दमकल कर्मियों ने जब तक आग बुझाई, तब तक दोनों वाहन जलकर राख हो गए। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने बताया कि घायल खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहनों के नंबर से उनके मालिकों को घटना की सूचना दी गई है।


