भारत में जल्द ही JSW की ओर से भारत में नई शुरुआत करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से पहली गाड़ी के तौर पर JSW Chery icar V23 को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में देखी गई एसयूवी से किस तरह की जानकारी मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
JSW कर रही नई गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी
जेएसडब्ल्यू की ओर से भारत में नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में निर्माता की ओर से जल्द ही JSW Chery icar V23 को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है।
हो रही टेस्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के लॉन्च से पहले भारत में इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इस दौरान एसयूवी को हाल में ही देखा गया है। इस एसयूवी को मध्य प्रदेश के उज्जैन के पास हाइवे पर देखा गया है।
क्या मिली जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिल रही है। इस एसयूवी को चौकोर और सीधे डिजाइन किया गया है। इसमें टेल लाइट्स को रियर बंपर के पास रखा जा सकता है। साइड में फुट बोर्ड दिया जा सकता है और रियर में टेल गेट पर जैरी कैन को भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही एसयूवी को बड़ी खिड़कियों के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे अंदर से बेहतर विजिबिलिटी मिल सकती है। इंटीरियर में भी बड़ी स्क्रीन के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम और चारों दरवाजों पर ग्रैब हैंडल को दिया जा सकता है।
कितनी होगी रेंज
निर्माता की ओर से अभी सिर्फ एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। जिसके बाद ही किसी तरह की जानकारी को दिया जा सकता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी में 47 से 80 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है, जिससे इसे 500 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही एसयूवी को ऑल व्हील ड्राइव और ड्यूल मोटर के विकल्प को भी दिया जा सकता है।


