एयरपोर्ट पहुंचे रूसी यात्री पर जांच अधिकारियों को हुआ शक, बैग खोलकर देखा तो निकली ऐसी चीज… उड़ गए सबके होश

 एयरपोर्ट पर रूस के यात्री के बैग की जांच के दौरान बारहसिंघा का सींग मिला। उसकी यात्रा को रद करके हिरासत में ले लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने उससे देर तक पूछताछ की।

रूस का दमित्री ब्रेकिन वाराणसी से विमान से बैंकाक जाने के लिए बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार की दोपहर 12 बजे पहुंचा। उसे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आई एक्स 215 में सफर करना था। सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग से जानवर का सींग मिला।

सीआईएसएफ ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी। रूस के यात्री की यात्रा रद कर दी गई। वन विभाग की टीम उससे पूछताछ करती रही।

बाबतपुर वन विभाग के रेजर पंकज पटेल ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत बारहसिंगा के अंगों का परिवहन और व्यापार पूरी तरह प्रतिबंधित है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि विदेशी यात्री के पास यह सींग कहां से आया और इसके पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का हाथ तो नहीं है।

रूस का यात्री पुर्तगाल रहता है और तीन माह पहले गोवा आया था। वहां से मुंबई और काठमांडू गया था। काठमांडू से सोनौली बॉर्डर होते हुए गोरखपुर से ट्रेन से शिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी आया था।

उसने बताया कि उसके दोस्त ने उसे सींग उपहार में दिया था तब से यह उसके बैग में ही था। प्रतिबंधित के बारे में उसे जानकारी नहीं है। उसने बताया कि उसके पास रुपये भी खत्म हो गए हैं।

यहां से बैंकाक जाने के बाद अपने दोस्त के साथ वियतनाम जाना था। विमान छूटने के कारण अब आगे का टिकट भी नुकसान हुआ है। रुपये न होने के कारण आगे की यात्रा करने में दिक्कत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *