निजामाबाद थाना क्षेत्र स्थित फरिहा चौक पर बुधवार देर रात तेज सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को सामने से टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने पुलिस बूथ में जा घुसा। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच विधिक कार्रवाई में जुट गए हैं। गुरुवार सुबह करीब सात बजे पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाकर किनारे किया।


