इंदौर में रात भर EV चार्ज करना पड़ा भारी; 7 लोगों की मौत, कार चार्ज करते समय इन बातों का रखें ध्यान

 बुधवार की सुबह इंदौर में एक बहुत ही दुखद घटना हुई जिसमें एक घर में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद अब लोग घरों में EV चार्ज करने की सुरक्षा को लेकर काफी चिंता में है। इलेक्ट्रिक गाड़ी के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह भीषण आग लगी।

कैसे फैली ये आग?

शुरुआती जांच से पता चला कि हादसा पुगलिया परिवार के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार की वजह से हुआ। रात भर कार चार्जिंग पर लगी हुई थी, सुबह करीब 4 बजे कुछ खराबी हुई जिससे चार्जिंग पॉइंट में जोरदार धमाका हुआ और कार में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कार से होते हुए 3 मंजिला इमारत तक पहुंची और घर के अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

NDTV के मुताबिक, घर में कई LPG सिलिंडर रखे थे और आग की गर्मी के बाद एक के बाद एक सिलिंडर फर गए। आइए जानते हैं कि ऐसा हादसों से बचने के लिए क्या करना चाहिए।

असली और सही चार्जर

अपनी EV को चार्ज करने के लिए हमेशा वहीं चार्जर इस्तेमाल करें जो कंपनी ने साथ में दिया है। बाजार में मिलने वाले सस्ते या खराब क्वालिटी के चार्जर और तारों से बचें क्योंकि इनमें शॉर्ट सर्किट होने का डर सबसे ज्यादा रहता है।

चार्जिंग वाली जगह

जहां आप अपनी इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते हैं उस जगह के पास कभी भी सिलिंडर, पेट्रोल, केमिकल या ऐसी कोई भी चीज ने रखें जिसमें जल्दी आग लग सकती हो। चार्जिंग पॉइंट के आस-पास की जगह को हमेशा खुला रखें।

रात भर चार्जिंग में न छोड़ें

NDTV के मुताबिक, वैसे तो इलेक्ट्रिक गाड़ियां रात भर चार्ज होने के लिए ही बनी हैं लेकिन अगर आपके घर की Wiring पुरानी या खराब है तो खतरा बढ़ सकता है। हमेशा किसी अच्छे मैकेनिक या एक्सपर्ट से ही अपना Charging Point लगवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *