Maruti Suzuki अब एक ऐसी छोटी SUV पर काम कर रही है जो TATA Punch को टक्कर देगी। Maruti को पता है कि अब लोग पुरानी Alto जैसी छोटी कारों के बजाय SUV स्टाइल वाली गाड़ियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसे कंपनी के नए एंट्री-लेवल हीरो के रूप में पेश किए जाने की संभावना है और उम्मीद है कि यह Alto 800 की पारंपरिक बाजार हिस्सेदारी को भी बदल देगी।
नई गाड़ी में क्या होगा खास?
Maruti की ये नई कार देखने में बिल्कुल SUV की तरह ऊंची और दमदार दिखेगी। यह सिर्फ पेट्रोल ही नहीं बल्कि Hybrid, CNG और EV में भी आएगी। कंपनी की कोशिश है कि हर बजट और जरूरत, CNG से लेकर EV तक, के लिए उनके पास एक गाड़ी जरूर हो।
TATA Punch का मुकाबला
Car Wale के मुताबिक, Punch ने 2021 में लॉन्च होने के बाद मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। आजकल कार खरीदने वाले लोग सिर्फ सस्ती गाड़ी नहीं ढूंढ रहे, बल्कि अब थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करने को भी तैयार हैं। लोग ऐसी कार चाहते हैं जो साइद में छोटी और चलाने में आसान हो लेकिन उसमें प्रीमियम फीचर्स और दमदार इंजन के कई ऑप्शन मिलें।
कीमत की जंग
Maruti की सफलता इस बात पर भी टिकी होगी कि वह अपनी नई कार की क्या कीमत रखती है। अभी TATA Punch की ICE रेंज की कीमत 5.60 लाख से 10.50 लाख (एक्स-शोरूम) तक है। वहीं, अगर इसकी EV की बात की जाए तो 9.69 लाख रुपए से 12.59 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Car Wale के मुताबिक, अगर मारुते अपनी गाड़ी को TATA Punch से 30 से 40 हजार कम कीमत पर लॉन्च करती है तो उसे सफलता मिल सकती है।


