बीजेपी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर की बड़ी मांग, कहा- ‘अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान को मुस्लिम देशों के समूह से किया जाए’

 प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने अफगानिस्तान पर हमला कर 400 लोगों को मारने वाले पाकिस्तान को आर्गेनाइजेश फार इस्लामिक कारपोरेशन (ओआइसी) से बाहर निकालने की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता ने पाकिस्तान द्वारा पड़ौसी देश पर किए गए हमले की की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ओआइसी का सदस्य है। ओआइसी को इस कार्रवाई की सर्वसम्मति से निंदा करने के साथ पाकिस्तान को इस संगठन से बाहर करने पर विचार करना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि यह विडंबना है कि पाकिस्तान खुद को मुस्लिम हितों का समर्थक बताता है, लेकिन वह रमजान के पवित्र महीने में अफगानिस्तान में निर्दोष लोगों पर ऐसे जघन्य हमले कर रहा है।

अल्ताफ ठाकुर ने पाकिस्तान की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके बयान व कार्यों में स्पष्ट विरोधाभास है। भाजपा प्रवक्ता ने ओआइसी के सदस्य देशों को एकजुट होकर पाकिस्तान को उसकी आतंकी गतिविधियों के लिए जवाबदेह ठहराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *