मैनपुरी में रूट डायवर्ट, एक महीने के लिए बड़े वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक

नगर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में एक माह तक चलने वाली नुमाइश परिसर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यातायात विभाग ने रूट डायवर्जन लागू कर मेला समाप्ति तक प्रभावी किया है।

सीओ दीपशिखा ने दी जानकारी

सीओ यातायात दीपशिखा सिंह ने बताया कि माता शीतला देवी मंदिर परिसर में 18 मार्च से श्रीदेवी मेला एवं ग्राम्य सुधार प्रदर्शनी के तहत नुमाइश लग रही है। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ को दृष्टिगत रख एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

  • बुधवार से कुरावली से इटावा की ओर जाने वाले भारी वाहन भोगांव, बेवर और किशनी होकर गुजरेंगे।
  • भोगांव की ओर से शिकोहाबाद, आगरा जाने वाले कुरावली, पड़रिया चौराहा घिरोर होते हुए जाएंगे।
  • इटावा की ओर से कुरावली और एटा जाने वाले भारी वाहन सिंधिया तिराहा, ज्योंति तिराहा, पड़रिया चौराहा और आगरा की ओर से फर्रुखाबाद व कन्नौज जाने वाले वाहन घिरोर से करहल, किशनी होकर गुजरेंगे।

    चेकिंग कर 145 वाहनों के कटे चालान, लगा 2.20 लाख का जुर्माना

    एसपी के निर्देश पर मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग कर नियमों की अनदेखी करने वाले 145 वाहनों के चालान काटकर 2.20 लाख का जुर्माना लगाया है। यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने नगर के कुरावली रोड, ईशन नदी पुल, सिंधिया तिराहा पर चेकिंग की।

    यातायात प्रभारी ने चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने की हिदायत दी है। यातायात प्रभारी एक डंपर सीज कर पांच हजार रुपये का नकद समन शुल्क वसूल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *