मुंबई: दुबई से आए किशोर ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, 15 साल के लड़के की मौत; आरोपी गिरफ्तार

 मुंबई के चांदीवली इलाके में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ईद की छुट्टी पर दुबई से आए 17 वर्षीय किशोर ने किराए की SUV से एक स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटर पर पीछे बैठे 15 वर्षीय किशोर की सिर में चोट लगने के कारण मौत हो गई।

हादसे का बाद आरोपी किशोर मौके से फरार हो गया था। आरोपी के परिवार ने उसे बचाने के लिए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर चांदीवली में ही एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी किशोर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया। जिसके बाद उसे 27 मार्च तक सुधार गृह भेज दिया गया।

एक्सीडेंट के बाद रिश्तेदार के घर में छिपा था आरोपी

साकीनाका पुलिस ने कहा कि आरोपी किशोर के परिवार ने उन्हें यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि एक्सीडेंट के बाद वह मीरा रोड चला गया था, लेकिन वह चांदिवली में ही एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ मिला।

दोस्त ने ली थी किराए पर कार

उसके दोस्त, मोहम्मद अनस मोहर्रम-अली खान (22) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, जो किराए पर कार लिया था, उसे एक नोटिस दिया गया। साकीनाका पुलिस का कहना है कि आरोपी किशोर का दोस्त MBBS स्टूडेंट है और उसका रोल पता लगाने के लिए जांच चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *