पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की जिला स्तर पर जारी चेतावनी के अनुसार 15 मार्च से 18 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने, गरज चमक के साथ वर्षा होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे किसानों की फसलों पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को पंजाब के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, एसएएस नगर, संगरूर, मलेरकोटला और मानसा सहित कई जिलों में आंधी और बारिश का अनुमान जताया गया है।
जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
- 16 मार्च को भी कई जिलों में असर
16 मार्च को भी राज्य के मध्य और पूर्वी जिलों में मौसम का प्रभाव बना रह सकता है। अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है।


