कौन थीं सत्ते पे सत्ता फेम एक्ट्रेस Madhu Malhotra? 72 साल की उम्र में हुआ निधन

 साल 90 और 80 के दशक की अभिनेत्री मधु मल्होत्रा (Madhu Malhotra) का निधन हो गया है। वह 71 साल की थीं। खबरों के मुताबिक, उन्होंने 13 मार्च को मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है और कई लोग उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। वायरल हो रही एक खबर के अनुसार, 14 मार्च को ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस गाने से मिली पॉपुलैरिटी

मधु मल्होत्रा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। इनमें से एक थी साल 1983 में आई सुभाष घई की हिट फिल्म हीरो। इसके गानें’तू मेरा जानू है’, ‘प्यार करने वाले कभी डरते नहीं’ और ‘डिंग डोंग बेबी सिंग अ सॉन्ग’ काफी ज्यादा पॉपुलर हुए। लेकिन समय के साथ एक गाना ‘लंबी जुदाई’ लंबे समय तक चार्टबस्टर में राज करता रहा। पाकिस्तानी फोल्क सिंगर रेशमा ने इस सैड सॉन्ग को अपनी आवाज दी थी।

सुभाष घई की फिल्म में किया कैमियो

मधु ने करीब 100 फिल्मों में काम किया लेकिन इन सभी में उनका रोल बहुत छोटा था। उन्होंने ज्यादातर सुभाष घई की फिल्मों में कैमियो किया जिनमें विश्वनाथ, कर्ज, विधाता हैं। इसके अलावा उन्होंने मोहन भखरी की हॉरर फिल्म खूनी मर्दा और रूहानी ताकत में भी काम किया।

वह 1982 में आई फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ का भी हिस्सा थीं। इस फिल्म में उन्होंने बुध (कंवरजीत पेंटल द्वारा अभिनीत) की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। उनके गीत ‘मौसम मस्ताना’ में उनके अभिनय को प्रशंसक आज भी याद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *