खेती के लिए ‘वरदान’ बनी बारिश, पंजाब के मोगा में हुई बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को होगा बड़ा फायदा

 पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से रविवार को लोगों को कुछ राहत मिली। रविवार को सुबह सवेरे आसमान में छाए हुए बादलों के साथ चली तेज हवा के साथ जहां तापमान में गिरावट दर्ज किया गया वहीं दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी से लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। रविवार को सुबह अधिकतम तापमान 24 डिग्री तथा न्यूनतम 14 डिग्री तक टिका हुआ था।

बता दें कि पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा था। लोगों ने भी गर्म कपड़े छोड़ कर टी-शर्ट और शर्ट पहननी शुरू कर दी थी। रविवार को सुबह करीब 3 बजे छाए काले बादलों के उपरांत चली हवा के कारण मौसम जहां सुहावना और ठंडक वाला हो गया। वहीं आसमान में छाए बादलों के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की।

जिला कृषि अधिकारी ड. गुरप्रीत सिंह के अनुसार हल्की बारिश गेहूं समेत हर फसल के लिए फायदेमंद है। इससे फसलों पर पत्ता लपेट सुंडी व अन्य कीटों से मुक्ति मिलती है। अगर इसी तरह बारिश वह बूंदाबांदी आगे भी होती है तो गेहूं की फसल को ज्यादा पानी देने की जरूरत भी नहीं होगी ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी रात में ही मौके पर पहुंची और क्राइम सीन का निरीक्षण करते हुए आवश्यक नमूने एकत्र किए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी सुबोध साह के पुत्र सुशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा राजू चौधरी, सुबोध साह और अंकित कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *