नोएडा में बनेंगे 13 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन, मार्च के अंत तक शुरू होगी सुविधा; EV ड्राइवर्स को मिलेगा फायदा

 शहर में 13 स्थानों पर बैटरी स्वेपिंग स्टेशन बनाए जाने है। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एजेंसी का चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

फाइलिंग प्रक्रिया को सात से आठ दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्धारित किए गए स्थानों पर बैटरी स्वेपिंग स्टेशन लगा दिए जाएंगे। इसे ईवी व्हीकल चलाने वाले लोगों को आसानी होगी।

प्राधिकरण महप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि मार्च अंत तक शहर में 13 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक स्टेशन पर दो स्वैपिंग प्वाइंट होंगे, जिनमें कुल 44 बैटरियां उपलब्ध रहेंगी।

इससे खासतौर पर इलेक्ट्रिक दोपहिया और व्यावसायिक वाहनों के लिए चार्जिंग समय कम होगा और परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

एजेंसी चयनित

इसका संचालन के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। स्वेपिंग बैटरी का चार्ज कितना होगा इसकी दर को तय किया जा रहा है। कोई भी टू व्हीलर और थ्री व्हीलर जिसके वाहन की बैटरी वीक हो जाए तो यहां आकर स्वेप करवा सकता है।

बिना चार्ज बैटरी के वो दूसरी बैटरी ले सकता है। काम पूरा होने के बाद वो दोबारा से अपनी चार्ज बैटरी यहां से ले सकता है। नोएडा के सेक्टर-6,29, 25 ए, 24, 63, 16ए,16, 15, 58, 61, 15 एमिटी यूनिर्विसिटी है।

सेक्टर-63 में दो स्थानों पर बैटरी स्वेपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। हाल ही में इसके लिए तीन कंपनियों ने प्रजेंटेशन दिया था। जिसमें एचपीसीएल का चयन के प्रक्रिया अंतिम चरण में है,जल्द ही अनुबंध होगा।

81 ईवी चार्जिंग स्टेशन भी बनेंगे

इंफ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर प्राधिकरण ईवी चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क को तेज़ी से विकसित कर रहा है। पहले चरण में तीन महीनों के भीतर 81 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *