एक-दूसरे के प्यार में पागल हुईं दो युवतियां, फिरोजाबाद थाना पहुंचकर बोलीं- मंदिर में हमने कर ली है शादी, अब…

2.5kViews
1330 Shares

इंटर तक पढ़ाई के दौरान 20 वर्षीय दो युवतियों के एक-दूसरे से करीबी संबंध हो गए। स्थिति यह हो गई कि दोनों एक दूसरे से दूर नहीं रह पा रही थीं। वे एक साथ रहने का बहाना खोजती रहती थीं। जब स्वजन ने सख्ती की तो तीन माह पहले वे हरियाणा भाग गईं।

मोबाइल की लोकेशन की मदद से पुलिस ने बरामद कर घर भेजा। इसके बाद भी वे एक साथ रहने की जिद पर अड़ी थीं। साथ न रहने देने पर जान देने की धमकी दी। शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाना उत्तर तक पहुंच गया। सहेलियों ने पुलिस से कहा कि वे साथ रहना चाहती हैं। घर जाने पर स्वजन मार देंगे। घंटों पंचायत के बाद पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर दोनों को स्वजन के साथ भेजा।

मंदिर में शादी का किया दावा, तीन माह पहले भाग गई थीं हरियाणा

एक युवती लाइन पार और दूसरी थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली है। वे हम उम्र हैं और दोनों के पिता नहीं हैं। वे एक ही कालेज से इंटर तक साथ पढ़ी हैं। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी, जो बाद में प्यार में बदल गई। स्थिति यह हो गई कि स्वजन ने उनके एकदूसरे से मिलने पर पाबंदी लगा दी, तो वे घर से भागकर हरियाणा चली गई थीं।

इंटर तक साथ पढ़ाई के दौरान हुआ एक-दूसरे प्यार, वीडियो प्रसारित

दो दिन पहले एक युवती दूसरी के घर पहुंची। स्वजन ने विरोध किया, तो वे जिद पर अड़ गईं। एक ने तो साथ न रहने देने पर आत्महत्या की धमकी दी। वहीं दूसरी युवती ने अपने ही घर वालाें से जान का खतरा बताया। शुक्रवार दोपहर दोनों थाना उत्तर पहुंच गई। पीछे-पीछे उनके स्वजन भी आ गए। स्वजन उन्हें साथ लेने जाना चाहते थे। लेकिन वे साथ रहने की जिद पर अड़ी थीं।

लोगों ने बनाया दोनों का वीडियो

दोनों ने दावा कि वे एक मंदिर में शादी कर चुकी हैं। हंगामे के चलते थाने के बाहर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। उनके स्वजन सामाजिक लोक-लाज का हवाला देकर उन्हें साथ ले जाना चाह रहे थे। फिर भी वे किसी कीमत पर घर नहीं जाने को तैयार थीं। यह नजारा देखकर थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *