Namo Bharat से DU, JNU, एयरपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, एम्स, कनाट प्लेस और चांदनी चौक कैसे पहुंचे ?

1727 Shares

नमो भारत ट्रेन ने मेरठ को सीधे दिल्ली से जोड़ दिया है, इसलिए अब लोग कनाट प्लेस, लालकिला, चांदनी चौक, सुप्रीम कोर्ट, एयरपोर्ट, इंडिया गेट, संसद भवन जैसे प्रमुख स्थल ही नहीं एम्स जैसे अस्पताल तथा दिल्ली विश्वविद्यालय व जेएनयू भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।

सबसे सुविधा वाली बात यह है कि नमो भारत के मोबाइल एप से आप मेरठ के किसी स्टेशन से दिल्ली मेट्रो किसी भी स्टेशन तक के लिए टिकट ले सकते हैं। यानी नमो भारत के यात्रियों को अब दिल्ली मेट्रो के एप पर अलग से टिकट लेने की जरूरत नहीं है।

एप यह भी बताता है कि यात्री को किस स्टेशन पर ट्रेन बदलनी है। नमो भारत का शताब्दीनगर स्टेशन शहर को कई तरफ से जोड़ रहा है। यहां पर पार्किंग भी इसलिए इस स्टेशन को आधार बनाकर जानते हैं दिल्ली के प्रमुख स्थानों तक स्टेशनों की दूरी, रूट, समय व खर्च के बारे में।

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट

नमो भारत के शताब्दीनगर स्टेशन से एयरपोर्ट टर्मिनल-थ्री जाने के लिए आप नमो भारत से आनंद विहार जाएं। 39 मिनट में पहुंच जाएंगे जिस पर 140 रुपये खर्च होंगे। उसके बाद दिल्ली मेट्रो के एप से टिकट लेकर ब्लूलाइन से राजीव चौक जाएंगे। फिर वहां येलो लाइन की ट्रेन पकड़कर नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेंगे। अब यहां से एयरपोर्ट लाइन से टर्मिनल -थ्री पहुंचेंगे। 57 मिनट में पहुंच जाएंगे जिस पर 107 रुपये खर्च होंगे। इस तरह से आप 96 मिनट में 247 रुपये खर्च करके एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।

कनाट प्लेस

आप शताब्दीनगर नमो भारत स्टेशन से आनंद विहार जाएं। 39 मिनट में पहुंच जाएंगे जिस पर 140 रुपये खर्च होंगे। उसके बाद दिल्ली मेट्रो के एप से टिकट लेकर ब्लूलाइन से राजीव चौक जाएंगे। यहां 20 मिनट में पहुंच जाएंगे जिस पर 32 रुपये खर्च होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *