सोशल मीडिया पर छाया नेतन्याहू का ‘देसी लुक’, एक बार फिर इजरायल में भी दिखी पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी

2.6kViews
1496 Shares

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान कार डिप्लोमेसी का एक और शानदार उदाहरण देखने को मिला। साथ ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर पीएम मोदी को सरप्राइज दिया। यह घटना 25 फरवरी 2026 को उनके संयुक्त रात्रिभोज से पहले हुई।

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में ट्वीट किया कि हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को चौंका दिया।

इस तरह के वाकयों ने भारत-इजरायल के मजबूत संबंधों को और मजबूत किया। नेतन्याहू का यह पारंपरिक भारतीय परिधान पहनना सॉफ्ट डिप्लोमेसी का बेहतरीन उदाहरण है, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यक्तिगत दोस्ती को दर्शाता है।

इससे पहले यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर भी एक दिलचस्प पल देखा गया, जहां नेतन्याहू ने पीएम मोदी के भगवा पॉकेट स्क्वेयर को अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू की भगवा ड्रेस से मैच करते हुए पॉइंट आउट किया, और पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, “That’s saffron!” जिससे सभी ने ठहाके लगाए।

यह दौरा दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का मौका है, लेकिन नेतन्याहू का यह भारतीय अंदाज वाला सरप्राइज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *