भिवानी में भतीजी से दुष्कर्म मामले में हरियाणा पुलिस का उप निरीक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

2.8kViews
1948 Shares

 मिनी बाइपास क्षेत्र निवासी हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक को उसकी भतीजी ने दुष्कर्म करने के आराेप मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित उप निरीक्षक 21 फरवरी को गिरफ्तार किया, जिसे 22 फरवरी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मिनी बाइपास क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी शहर के सरकारी स्कूल में कक्षा 12वीं की पढ़ाई करती थी। 30 अगस्त 2024 को उसकी बेटी के स्कूल में अभिभावक बैठक थी, जिसमें उसकी बेटी का ताऊ गया था। उसकी बेटी का ताऊ संजय कुमार हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। महिला का आरोप है कि आरोपित सब इंस्पेक्टर उसकी बेटी को अपनी कार में बैठाकर सीधा जंगल में ले गया। उसकी गाड़ी के काले शीशे थे और बेटी के साथ गाड़ी में रेप किया।

उसके बाद सात सितंबर 2024 को स्कूल के आगे गाड़ी खड़ी करके लड़की को जबरन करने साथ लेकर जाने की काेशिश की। उसकी बेटी जब विरोध किया तो उसके साथ स्कूल के सामने ही मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर उसकी बेटी की तीन सहेलियां मौके पर पहुंची और उसका बचाव करवाया।

पीड़ित छात्रा ने उन तीनों लड़कियों को बताया कि ये रिश्ते में मेरा ताऊ है। उसने मेरे साथ गलत काम किया। छात्राओं ने स्कूल की टीचर को इसके बारे में विस्तार से बताया, जिसके बाद टीचर ने छात्रा की मां को स्कूल में बुलाया और मामले की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने अब आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *