होली पर यात्रियों को राहत: छपरा होते हुए चलेगी श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन, चेक करें टाइमिंग

2.9kViews
1216 Shares

होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने श्रीगंगानगर जंक्शन और समस्तीपुर के बीच साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन देवरिया सदर, सिवान और छपरा होते हुए चलेगी, जिससे बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन 1 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर जंक्शन से दोपहर 1:25 बजे प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन अगले दिन शाम 6:15 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी और वहां से आगे बढ़ते हुए सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर के रास्ते रात 11:30 बजे अपने अंतिम गंतव्य समस्तीपुर जंक्शन पहुंचेगी।

मार्ग में यह ट्रेन दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर और सिवान सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर विशेष ट्रेन 3 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से रात 1:00 बजे खुलेगी और छपरा जंक्शन पर सुबह 4:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 12:20 बजे श्रीगंगानगर जंक्शन पहुंचेगी।

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा दो एसएलआर/डी कोच शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *