एक तरफा प्यार में हत्या! युवती की शादी की बात चली, पार्क में मिलने बुलाया और उतार दिया मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

2.2kViews
1926 Shares

 एक तरफा प्यार में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय सुहानी की शादी की बात चली तो विनय नाम के युवक ने उसे मिलने के लिए पार्क में बुलाया। इसके बाद चाकू से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह सनसनीखेज वारदात रविवार रात को सेक्ट-36 में एमसीएम काॅलेज के पास पार्क में हुई। युवती का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और सेक्टर-35 में रहता है। माता-पिता कपड़े प्रेस कर परिवार का गुजारा चलाते हैं।

माता-पिता का कहना है कि विनय मूलरूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। वह बुड़ैल में रहता है। पहले मिठाई की दुकान पर काम करता था। वह सुहानी से एकतरफा प्रेम करता था।

सुहानी बीए थर्ड ईयर की तैयारी कर रही थी और एक निजी कंपनी में जॉब करती थी। उसकी राहुल नाम के लड़के के साथ शादी की बात चल रही थी। राहुल को घर पर आना था। इस बात का विनय को पता चला तो उसकी किसी बहाने से सुहानी को पार्क में मिलने बुलाया।

सुहानी राहुल के लिए चॉकलेट लेकर आने की बात कहकर घर से निकली। इसके बाद वह सेक्टर-36 के पार्क में पहुंची। यहां उसकी और विनय की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्साए विनय ने सुहानी पर चाकू से वार किए और फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *