‘भारत नई टेक्नोलॉजी बनाता है, उसे तेजी से अपनाता भी है’; AI इम्पैक्ट समिट में बोले PM मोदी

2.0kViews
1053 Shares

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में पीएम मोदी संबोधन कर रहे हैं। समावेशी और ‘सॉवरेन AI’ के विजन पर भारत की प्राथमिकताओं को बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि युवा पीढ़ी तेजी से AI को स्वीकार कर रही है। यंग टैलेंट का इसमें आना गर्व की बात है।

AI इम्पैक्ट समिट में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत नई टेक्नोलॉजी बनाता है, उसे तेजी से अपनाता भी है। भारत टेक टैलेंड का केंद्र है। भारत युवा आबादी का सबसे बड़ा देश है।

दुनिया की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक AI Impact Summit में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन है। ये Summit जिस भारत में हो रही है, वो भारत One Sixth of humanity को represent करता है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है। सबसे बड़े Tech talent pool का केंद्र है। सबसे बड़े Tech enabled ecosystem का उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *