झज्जर में 53 लाख से बने 20 बस शेल्टर, ग्रामीण यात्रियों को अब नहीं झेलनी पड़ेगी मौसम की मार

1431 Shares

 ग्रामीण क्षेत्रों में अब यात्रियों को बस का इंतजार खुले आसमान के नीचे नहीं करना पड़ेगा। जिला परिषद की एक सराहनीय पहल के तहत जिले के 20 गांवों में आधुनिक बस क्यू शेल्टरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना पर कुल 53 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है, जिससे ग्रामीणों को गर्मी, बारिश और कड़कड़ाती ठंड से बड़ी राहत मिलेगी।

प्रत्येक शेल्टर पर 2.65 लाख का खर्च

जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक प्रतीक्षा स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक बस क्यू शेल्टर पर लगभग 2.65 लाख रुपये की लागत आई है। इससे पहले शेल्टर न होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सड़क किनारे खड़े होकर मौसम की मार झेलनी पड़ती थी।
इन गांवों को मिली सौगातजिला परिषद की ओर से जिले के विभिन्न गांवों में ये शेल्टर बनाए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से लगरपुर, खेड़ीजट्ट, दरियापुर, जरदकपुर, मुंडाखेड़ा , दादनपुर, देवरखाना, कोयलपुर, सासरोली, सिलानी , वजीरपुर, जसौरखेड़ी, लोहारहेड़ी, छुछकवास, मारोत , दहकौरा, निलोठी, आसोदा, रोहद और बरानी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *