फर्जी फर्म और बोगस आईटीसी पास करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, मथुरा पुलिस और राज्य कर विभाग की संयुक्त कार्रवाई

3.0kViews
1891 Shares

 थाना जमुनापार क्षेत्र में राज्य कर विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी प्रपत्रों के आधार पर फर्म बनाकर बिना वास्तविक माल की आपूर्ति के बोगस आईटीसी पास कर सरकार को राजस्व क्षति पहुंचाने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

राज्यकर अधिकारी सुबोध कुमार की टीम और जमुनापार पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए रावल गेट दाऊजी रोड से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया।

फर्जी फर्म बनाकर बोगस आईटीसी पास करने वाले 4 आरोपित गिरफ्तार

आरोप है कि आरोपितों ने कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी फर्म बनाकर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे थे।

पुलिस ने नागेश निवासी 14 मोहल्ला हरिनगर कृष्णा नगर कोतवाल मूल निवासी ग्राम नोगांव थाना सादाबाद हाथरस, करन निवासी 21/11 धुलियागंज आगरा फोर्ट कोतवाली आगरा, देव निवासी मोहल्ला मार गोपाल सागर कुये के पास पिनाहट चित्राहट पूर्वी कमिश्नरेट आगरा और प्रशांत निवासी होटल हवेलिया के सामने दत्तिया गोवर्धन रोड हाईवे मूल निवासी नगला बूढी, प्रधान जी की चक्की के पास थाना न्यू आगरा को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *