अमेरिका के शिकागो में 16 साल की लड़की की कैंसर से जूझते हुए मौत हो गई। ओफेलिया जिसेल टोरेस हिडाल्गो ने शुक्रवार, 13 फरवरी को रेयर तरह के कैंसर से जूझते हुए दम तोड़ दिया।
परिवार ने एक बयान में बताया कि एल्वियोलर रैबडोमायोसारकोमा से ओफेलिया की मौत हुई है और उसके अंतिम संस्कार का इंतजाम प्राइवेट रखा गया। टीनेजर को दिसंबर 2024 में सॉफ्ट टिशू कैंसर के एग्रेसिव रूप का पता चला था और वह कीमोथेरेपी और रेडिएशन ट्रीटमेंट ले रही थी।
पिता की रिहाई के लिए लड़ रही थी बेटी
ओफेलिया काफी लंबे समय से अपने पिता रूबेन टोरेस माल्डोनाडो की रिहाई के लिए आवाज उठा रही थी। ओफेलिया के पिता को डिपोर्टेशन केस में इमिग्रेशन अधिकारियों ने हिरासत में लिया था।
रूबेन टोरेस माल्डोनाडो के वकील ने शिकागो में एक इमिग्रेशन जज के ओफेलिया की मौत से तीन दिन पहले आए फैसले के बारे में बताया।
जज ने फैसला सुनाया था कि उनके पिता, रूबेन टोरेस माल्डोनाडो, कंडीशनल रूप से ‘कैंसलेशन ऑफ रिमूवल’ पाने के हकदार हैं, क्योंकि उनके डिपोर्टेशन से उनके बच्चों को मुश्किलें होंगी, जो यूनाइटेड स्टेट्स में पैदा हुए थे और US के नागरिक हैं।


