आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की चर्चा हर तरफ बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस मुकाबले को लेकर उत्सुक दिखाई दे रहे हैं और इसको लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस बीच अब भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को चर्चा में ला दिया है। रोहित का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा कि वे भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए श्रीलंका जा रहे हैं।
भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर एक समय अनिश्चितता बनी हुई थी क्योंकि पाकिस्तान की सरकार ने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला किया था। हालांकि, अब सारे विवाद खत्म हो चुके हैं और ये दोनों चिर प्रतिद्वंदी कोलंबो में एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार हैं। इस महामुकाबले को देखने के लिए कई बड़ी हस्तियां कोलंबो पहुंच सकती हैं और इसी कड़ी में अब रोहित शर्मा को लेकर दावा किया जा रहा है।


