कब्रिस्तान में पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, शाम को घर से अचानक हो गई थी लापता
मोतीपुर के जरही रोड निवासी एक युवती का शव शनिवार देर रात को कब्रिस्तान में फंदे से लटकता मिला। इससे परिवार में हलचल मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत मिहींपुरवा के जरही रोड निवासी 18 वर्षीय गुड़िया देर शाम को घर से अचानक गायब हो गई। परिवारजन खोजबीन करने लगे। रात में उसका शव घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित कब्रिस्तान में लगे पेड़ से फंदे में लटकता मिला।


