पनामा के कैरेबियन तट पर नाव पलटी, तीन प्रवासियों की मौत

2.6kViews
1000 Shares

पनामा के कैरेबियन तट पर मंगलवार को दो नाव के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी प्रवासी थे। पनामा समुद्री प्राधिकरण ने कहा कि यह घटना कोलंबिया सीमा के पास तटरेखा के दूर हुई। नौकाएं कोलंबिया की सीमा से लगे गुना याला क्षेत्र में स्थित पुएर्तो ओबाल्डिया जा रही थीं।

अधिकारियों ने इंटरनेट मीडिया पर बताया कि मरने वाले लोग उन नौकाओं में से एक में सवार थे जो मिरामार से 16 लोगों के साथ रवाना हुई थी। मरने वालों में दो वेनेजुएला की महिलाएं और एक कोलंबियाई पुरुष शामिल हैं। वेनेजुएला की एक महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 12 अन्य लोगों को बचा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *