डम्पर ने फिर तीन जिंदगियां निगल ली। सुरसा में ढोलिया तिराहा पर तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई बहन और मौसी की मौत हो गई। चालक स्टार्ट डम्पर छोड़ कर फरार हो गया।
सुरसा में ढोलिया तिराहा पर हुआ हादसा
सुरसा के ग्राम फतियापुर के आदर्श पाण्डेय नोयडा में निजी कम्पनी में काम करते थे। शुक्रवार को चचेरे भाई प्रशांत के तिलक में शामिल होने आए थे। शहर के बावन चुंगी की रहने वाली आदर्श की मौसी कामिनी भाई आई थी। शनिवार को आदर्श की बहन मधु का सी टेट का पेपर था। सुबह आदर्श बहन को पेपर दिलाने बाइक से लखनऊ जा रहे थे।
बहन को सी टेट का पेपर दिलाने जा रहा था युवक
मौसी को हरदोई छोड़ने के लिए बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में ढोलिया तिराहा के निकट फरमापूर्वा के पास सामने से आए डम्पर ने बाइक में टक्क र मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। चालक डम्पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में मिले मोबाइल से स्वजन को जानकारी देकर तीनों शवों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। कुछ ही देर् में स्वजन अस्पताल आ गए। तीन मौतों से अस्पताल में कोहराम मचा है।


