अजित पवार की मौत की खबर पर सुनेत्रा को नहीं हुआ था यकीन, वीडियो कॉल पर देखा था दर्दनाक मंजर

1129 Shares

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की आकस्मिक मौत ने पूरे राजनीतिक जगत को सदमे में डाल दिया है। 28 जनवरी की सुबह दिल्ली में मौजूद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को एक फोन कॉल से यह दुखद समाचार मिला था।

शुरू में सुनेत्रा को लगा कि कोई उनसे मजाक कर रहा है, लेकिन जल्द ही एक लाइव वीडियो कॉल ने बारामती हवाई अड्डे के पास जलते हुए विमान के मलबे की तस्वीर दिखाकर सच्चाई समन ला दी।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, यह वीडियो देखकर सुनेत्रा पूरी तरह टूट गईं। वह फौरन दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हुईं, जहां उनके पति की हादसे में मौत हो गई थी।

कैसे हुआ था विमान हादसा?

अजीत पवार का विमान सुबह 8:50 बजे बारामती में उतरने वाला था। वह मुंबई से सुबह उड़ान भरकर पुणे जिले में चार राजनीतिक रैलियों में हिस्सा लेने जा रहे थे, जो 5 फरवरी के जिला परिषद चुनावों के प्रचार का हिस्सा थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *