मुंबई: रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग, सुरक्षा बढ़ाई गई

2.6kViews
1493 Shares

मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि अज्ञात लोगों ने उनके घर के बाहर गोलीबारी की।

जानकारी के अनुसार, घटना तड़के हुई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी ने भवन पर गोली चलाई। घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के समय रोहित शेट्टी अपने आवास पर मौजूद थे या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना ने जुहू इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *