कोटा में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, बारामूला के पांच युवक हिरासत में

2.1kViews
1006 Shares

राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया है। पिछले चार दिनों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के पांच युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लिया है।

यह कार्रवाई जैसलमेर में हाल ही में पाकिस्तानी जासूस पकड़े जाने के मामले के बाद हुई है, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्क हो गई हैं।

शनिवार (31 जनवरी) सुबह करीब 8 बजे भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में होटल चेकिंग के दौरान तीन कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया गया। इससे पहले मकबरा थाना क्षेत्र से दो अन्य युवकों को डिटेन किया गया था। कुल मिलाकर पांचों युवक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने इन युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनके गतिविधियों की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *