सोनभद्र में ओबरा परियोजना की दो इकाइयां बंद होने से आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई

2.0kViews
1361 Shares

ओबरा तापीय परियोजना की दो उत्पादनरत इकाइयों के महज आठ घंटों के अंतराल में बंद हो जाने से प्रदेश की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह इकाई बंद होने से न केवल उत्पादन को प्रभावित हुआ, बल्कि मांग के अनुरूप बिजली आपूर्ति बनाए रखने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परियोजना प्रबंधन और ऊर्जा निगम के अधिकारी लगातार निगरानी करने के साथ ही सुधार कार्य में भी तेजी लाये हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात दस बजकर 44 मिनट पर ओबरा तापीय परियोजना की 11वीं इकाई के आईडी फैन में आयी तकनीकी खराबी के कारण इकाई को बंद करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *