TET Exam 2026 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आयोजन की तिथि दो, तीन एवं चार जुलाई निर्धारित करने के बाद अब परीक्षा आयोजन के लिए उसकी संरचना और पाठ्यक्रम भी निर्धारित कर दिया है। इसे आयोग की वेबसाइट पर https://www.upessc.up.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
TET Exam 2026 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी आयोजन की अवधि ढाई-ढाई घंटे होगी। दोनों में प्रश्न बहुविकल्पीय पूछे जाएंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे, जो एक-एक अंक के रहेंगे। इस तरह 150-150 अंक की परीक्षा होगी। मूल्यांकन में निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।


