देश में ऐसे बहुत कम राजनेता हैं, जो सुबह छह बजे ही कामकाज के लिए तैयार हो जाते हों और कार्यकर्ताओं व अधिकारियों को भी इसी समय से मिलने का समय देते हों। महाराष्ट्र की राजनीति में ‘दादा’ के नाम से पहचाने जाने वाले अजित पवार अपनी इसी कार्यशैली के लिए जाने जाते थे।
हाल ही में हुए नगर परिषद चुनाव में बारामती के नगराध्यक्ष चुने गए सचिन सातव ने बताया कि जब भी दादा बारामती में रहते थे, तो सुबह से ही नगर के किसी न किसी हिस्से में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंच जाते थे। यही वजह थी कि इन कार्यों में लगे लोग भी समय पर पहुंचकर काम शुरू कर देते थे।


