जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ने भरा जोश
जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित हुआ, जहाँ मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर आयोजित भव्य पुलिस परेड ने दर्शकों में जोश और गर्व का संचार किया।
शानदार परेड और शक्ति प्रदर्शन पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने सधी हुई कदमताल के साथ मुख्य अतिथि को सलामी दी।
परेड का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों और जवानों ने अपने अनुशासन, कार्यकुशलता और समर्पण का परिचय दिया। इस शक्ति प्रदर्शन ने विभाग की प्रतिबद्धता और पेशेवर दक्षता को उजागर किया।


