पद्म पुरस्कार 2026: गुमनाम नायकों को मिलेगा सम्मान, शाम को जारी होगी आधिकारिक सूची

2.2kViews
1120 Shares

साल 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है। इस बार साहित्य, शिक्षा, सेवा, चिकित्सा कला और जनकल्याण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

पद्म पुरस्कारों की एक प्रारंभिक लिस्ट सामने आई है, जिसमें उन गुमनाम नायकों के नाम शामिल हैं जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। हालांकि, पद्म पुरस्कारों की आधिकारिक सूची केंद्र सरकार द्वारा 25 जनवरी की शाम को जारी की जाएगी।

लिस्ट के मुताबिक, चिरंजी लाल यादव, धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या, बुदरी थाती और चरण हेम्ब्रम को गुमनाम नायकों की श्रेणी में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इनका योगदान समाज और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय माना गया है।

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं, जिनके जरिए देश ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण कार्य किया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *