गणतंत्र दिवस से पहले काशी में सपा नेताओं का मणिकर्णिका घाट मार्च रोका, कई नेता नजरबंद

2.0kViews
1732 Shares

गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व रविवार की सुबह समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने काशी के मणिकर्णिका घाट की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। सपा नेताओं का कहना था कि वे घाट की स्थिति का जायजा लेने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अनुमति नहीं दी।

इस दौरान एक दर्जन से अधिक सपा नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मणिकर्णिका घाट जाने की घोषणा के चलते यह कार्रवाई की गई। सांसद वीरेंद्र सिंह और एमएलसी आशुतोष सिन्हा को भी हाउस अरेस्ट में रखा गया है। पुलिस ने वीरेंद्र सिंह के आवास पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है, वहीं सर्किट हाउस के बाहर भी भारी पुलिस बल मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *