दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम के बड़े बेटे ब्रुकलिन बेकहम ने अपने माता-पिता के साथ रिश्ते खत्म करने की जानकारी साझा की है। ब्रुकलिन के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा और एक नई वैश्विक बहस छेड़ दी है।
ब्रुकलिन ने अपने माता-पिता पर आरोप लगाया है कि वे उनकी जिंदगी को नियंत्रित करते हैं और उनकी शादीशुदा जिंदगी में दखल देते हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि माता-पिता के इस व्यवहार के कारण वह कई सालों से एंग्जायटी और मानसिक तनाव में जी रहे थे।
ब्रुकलिन के मुताबिक लगातार स्ट्रेस और कंट्रोल की वजह से उन्होंने यह कठिन फैसला लिया है। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया और फैंस के बीच भावनाओं की एक लहर पैदा कर दी है।


