जम्मू-कश्मीर कैबिनेट की बैठक आज, 2026-27 की आबकारी नीति पर लग सकती है मुहर

2.8kViews
1369 Shares

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए वर्ष 2026-27 की नई आबकारी नीति को लेकर आज बड़ा फैसला हो सकता है। गुरुवार को होने वाली प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इस नीति को मंजूरी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। मौजूदा आबकारी नीति 31 मार्च 2026 को समाप्त हो रही है, ऐसे में नई नीति को समय रहते लागू करने की तैयारी की जा रही है।

इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में श्री अमरेश्वर धाम के यात्रा मार्ग पर विभिन्न सुविधाओं के विकास और सड़क परियोजना को समय पर पूरा करने से जुड़े प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। इस परियोजना को लेकर पर्यटन विभाग और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) तय करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल सकती है।

संबंधित अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज नागरिक सचिवालय में प्रदेश कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक के एजेंडे में वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी देना प्रमुख मुद्दा है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की स्वीकृति के बाद नीति को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *