1971 भारत-पाक युद्ध पर आधारित सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस वॉर ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।
फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल कर चुका है। महज 24 घंटों में ‘बॉर्डर 2’ ने ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। अब बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म धमाकेदार शुरुआत करने के लिए तैयार दिख रही है।
निर्देशक अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार, 19 जनवरी से शुरू हुई। शुरुआती 24 घंटों में ही फिल्म ने एडवांस टिकट बिक्री से चौंकाने वाले आंकड़े दर्ज किए हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग दर्ज कर सकती है।
फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे। देशभक्ति की भावना से जुड़ी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।


