भोजपुर: नारायणपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ पांच बदमाशों को गिरफ्तार

3.0kViews
1248 Shares

भोजपुर पुलिस की अवैध हथियारों और अपराध नियंत्रण की लगातार मुहिम में नारायणपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन के साथ पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा दो बाइकें भी जब्त की गई हैं।

पहली गिरफ्तारी:

नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली मोड़ के पास पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। साथ ही उनकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस का अभियान जारी

भोजपुर पुलिस का कहना है कि यह अभियान जिले में अवैध हथियार और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत स्थानीय थाने को दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

इस कार्रवाई से यह संदेश भी गया है कि भोजपुर पुलिस किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं है और अवैध हथियारों की तस्करी पर नकेल कसा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *