पोटका प्रखंड के कलिकापुर स्थित तिलका मांझी चौक के पास रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चाईबासा से पाइप लेकर जादूगोड़ा की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे पाइप सड़क पर चारों ओर बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक सुरक्षित बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना को लेकर ट्रक चालक ने बताया कि वह चाईबासा से पाइप लोड कर जादूगोड़ा की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक तिलका मांझी चौक के पास पहुंचा, उसी समय विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक हाईवा से टक्कर होने की आशंका बन गई।
हाईवा से टकराने से बचने के प्रयास में चालक ने ट्रक को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए और स्थिति को संभालने में मदद की।

