जगरनाथपुर में बाइक चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

1154 Shares

जगरनाथपुर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई कुल आठ मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी बाइक का नंबर बदलकर बेचने की योजना बना रहे थे और इसके लिए फर्जी कागजात भी तैयार किए जा रहे थे।

मामले की जानकारी थाने में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सिटी एसपी पारस राणा ने दी। इस मौके पर जगरनाथपुर थाना प्रभारी और छापेमारी दल के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

हेसाग तालाब के पास मिली थी अहम सूचना

सिटी एसपी ने बताया कि 9 जनवरी की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि हेसाग तालाब के पास कुछ असामाजिक तत्व चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे हैं और नशापान व अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह की जांच जारी है और अन्य संभावित अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *